फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   राजकीय ठेकेदारों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

राजकीय ठेकेदारों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Thu, 02 Nov 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
राजकीय ठेकेदारों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
अल्मोड़ा। लोनिवि प्रथम वृत्त के अधीक्षण अभियंता और लोनिवि निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता के खिलाफ राजकीय ठेकेदारों का रोष बढ़ता जा रहा है। आंदोलन में बैठे राजकीय ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि धरना प्रदर्शन के बाद भी इन अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं किया गया है। उन्होंने तीन दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर क्रमिक अनशन और आमरण अनशन जैसे उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


लोनिवि मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि विकास के काम पूरा करने के बाद भी अधिकारियों द्वारा उनके बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। जानकारी लेने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया जा रहा है, जिसे राजकीय ठेकेदार सहन नहीं करेंगे। कहा कि वह लोग 26 अक्तूबर से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने तीन दिन के भीतर उक्त अधिकारियों का स्थानांतरण नहीं करने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है। धरने में दीपक भट्ट, अरविंद बिष्ट, जगत कनवाल, सुंदर महरा, धर्मेंद्र बिष्ट, महेश नयाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed