{"_id":"59835c544f1c1b3f7b8b4757","slug":"71501781076-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्व. जीना की जयंती कार्यक्रम ही बना डीएम के तबादले का कारण: डा. बिष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्व. जीना की जयंती कार्यक्रम ही बना डीएम के तबादले का कारण: डा. बिष्ट
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड लोक वाहिनी के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. शमशेर सिंह बिष्ट ने आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार ने एक मंत्री के दबाव में अल्मोड़ा के लोकप्रिय डीएम सविन बंसल का तबादला कर दिया गया। उन्होंने कहा कि जनसंघी नेता रहे स्व. सोबन सिंह जीना की जयंती का कार्यक्रम ही डीएम के तबादले का कारण बना। मंत्री ने डीएम बंसल के तबादले के बाद ही कार्यक्रम में शामिल होने की बात कही थी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को भी शामिल होना है। अप्रिय स्थिति से बचने के लिए ही दबाव में डीएम का तबादला किया गया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आज से 40 साल पहले भी एक अन्य लोकप्रिय डीएम मुकुल सनवाल को भी इसी तरह स्थानांतरित कर दिया गया था। मुकुल सनवाल के कई कार्यों को आज भी जिले के लोग याद करते हैं। उस दौर में स्व. जीना संयुक्त उप्र में पर्वतीय विकास मंत्री थे। जीना जिस भवन में रहते थे वह उत्तराखंड शैली का प्राचीन भवन था, जिसे संग्रहालय का रूप भी दिया जा सकता था लेकिन जीना के नाम से राजनीति करने वाले लोग उस भवन को भी नहीं बचा सके।