फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जीएसटी के विरोध में 30 को राष्ट्रव्यापी बंद को समर्थन

जीएसटी के विरोध में 30 को राष्ट्रव्यापी बंद को समर्थन

Sun, 25 Jun 2017 04:35 PM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 04:35 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी के विरोध में 30 को राष्ट्रव्यापी बंद को समर्थन
जीएसटी के विरोध में 30 को राष्ट्रव्यापी बंद को समर्थन
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिला एवं नगर व्यापार मंडल की यहां एक होटल में हुई बैठक में 30 मई को जीएसटी के विरोध में प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी बंद को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने जिले की सभी व्यापार मंडल इकाईयों के पदाधिकारियों से बंद को सफल बनाने में सहयोग का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के व्यापारियों को भी 20 लाख के जीएसटी टैक्स की छूट के दायरे में रखा जाए। उत्तराखंड एक पहाड़ी राज्य है। अन्य राज्यों में ट्रांसपोर्ट व्यय कम से कम में हो जाता है, जबकि उत्तराखंड में चार पांच गुना ज्यादा रकम देने के बाद माल पहुंचता है और दुर्गम रास्ते होने के कारण कुलियों और मजदूरों को भी भाड़ा दिया जाता है जो अप्रत्यक्ष खर्च है। इसलिए राज्य के व्यापारियों को 20 लाख से भी अधिक की छूट मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कतिपय लोग नए रजिस्ट्रेशन और जीएसटी रजिस्ट्रेशन करने में व्यापारियों से तीन से चार हजार रुपये तक का शुल्क ले रहे हैं। जीएसटी शुल्क में अनियमितताओं को लेकर एक शिष्टमंडल शीघ्र स्थानीय वाणिज्य कर अधिकारी से मिलेगा। जिलाध्यक्ष हरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मनीष जोशी, दीप चंद्र जोशी, शरद अग्रवाल, गिरीराज साह, कमल बिष्ट, दीप लाल साह, वकुल साह, नीरज चौहान, राजेश पलनी, भैरव गोस्वामी, मनोज सिंह पवार, कमल कुमार गुप्ता, हरी कृष्ण खत्री, दीपक वर्मा, दिनेश चंद्र मठपाल, गणेश चंद्र जोशी, मो. साबिर, गोविंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed