{"_id":"5cab8c96bdec2213f80175bc","slug":"61554746518-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी का असर शिक्षण कार्य पर भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की चुनाव ड्यूटी का असर शिक्षण कार्य पर भी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव के लिए शिक्षकों की ड्यूटी भी लगी है। जिससे जिले के विद्यालयों में दो दिन शिक्षण कार्य पर भी असर पड़ेगा।
जिले में अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी मतदान के लिए लगी है। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां नौ अप्रैल को रवाना होनी हैं। नौ अप्रैल से शिक्षक पोलिंग पार्टियों के साथ चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना होंगे। जिसका असर प्राथमिक से लेकर इंटर कॉलेजों के शिक्षण कार्य पर भी पड़ेगा।
चुनाव ड्यूटी लगने से एक शिक्षक वाले प्राथमिक विद्यालयों में आसपास के विद्यालयों से शिक्षकों की व्यवस्था की गई है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि जिन विद्यालयों में मतदान बूथ नहीं बनाए गए हैं। वह विद्यालय नौ और दस अप्रैल को सुचारू रूप से संचालित होंगे। जिन विद्यालयों में मतदान बूथ हैं। यदि वहां नौ अप्रैल को पोलिंग पार्टियां पहुंचेंगी तो ऐसे विद्यालय 10 और 11 अप्रैल को बंद रहेंगे।
जिन मतदान बूथों वाले विद्यालयों में पोलिंग पार्टियां 10 अप्रैल को पहुंचेंगी। ऐसे विद्यालयों में 10 अप्रैल को मध्याह्न भोजन के बाद अवकाश किया जाएगा। मतदान के दिन 11 अप्रैल को सभी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।