फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   किसान निधि के लिए कृषकों की सूची जल्द करें तैयार: डीएम

किसान निधि के लिए कृषकों की सूची जल्द करें तैयार: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
किसान निधि के लिए कृषकों की सूची जल्द करें तैयार: डीएम
अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कर 14 फरवरी तक शासन को भेजी जानी है। कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेकर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने किसान सम्मान निधि का कार्य निर्धारित अवधि तक पूर्ण कर लेने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना से कार्य करें। योजना के तहत दो हेक्टेयर से कम भूमि के काश्तकारों के नाम इस योजना में जोड़े जाने हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके लिए काश्तकार की खाता खतौनी, आधार कार्ड, मनरेगा कार्ड, बैंक विवरण और काश्तकार का स्वयं का शपथ पत्र भी लिया जाए। डीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारंों और खंड विकास अधिकारियों से योजना का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भू-अभिलेखों की भांति परीक्षण करने के पश्चात पात्र लोगों को योजना का लाभ दें। राजस्व उप निरीक्षक इस कार्य में किसी प्रकार की समस्या आने पर उपजिलाधिकारियों से संपर्क करें। सभी उपजिलाधिकारी प्रत्येक दिन इस कार्य की निगरानी करेंगे। डाटा एकत्र करने में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी पूर्ण सहयोग देंगे। राजस्व उप निरीक्षक ग्राम पंचायतों की खुली बैठक का आयोजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्लॉक स्तर पर व्हाट्स एप ग्रुप बना लें और समस्या आने पर ग्रुप में सूचना डालें। बैठक में एडीएम केएस टोलिया, पीडी नरेश कमार, डीडीओ केके पंत, एसडीएम सदर विवेक राय, भनेली के एसडीएम अवधेश कुमार सिंह, तहसीलदार खुशबू आर्या, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed