फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   एसबीआई पुभाऊं को जैंती स्थानांतरित करने के प्रयासों से भड़के ग्रामीण

एसबीआई पुभाऊं को जैंती स्थानांतरित करने के प्रयासों से भड़के ग्रामीण

Fri, 16 Nov 2018 11:23 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई पुभाऊं को जैंती स्थानांतरित करने के प्रयासों से भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के भारतीय स्टेट बैंक पुभाऊं शाखा को जैंती स्थानांतरित करने के प्रयासों से क्षेत्रीय लोग भड़क गए हैं। उन्होंने बैंक को स्थानांतरित करने पर 19 नवंबर से बैंक परिसर में आंदोलन करने का एलान किया है। क्षेत्रीय लोगों ने इस मामले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर कार्यवाई की मांग की है।


क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि अटल आदर्श ग्राम पुभाऊं में पिछले 26 सालों से भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। जिससे करीब 25 ग्राम पंचायतों के सैकड़ों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैंक को पुभाऊं से जैंती स्थानांतरित करने का प्रयास किए जा रहे हैं। बैंक द्वारा इस मामले में 13 नवंबर को विज्ञप्ति निकाली गई है। उन्होंने बैंक को पुभाऊं से जैंती स्थानांतरित करने पर 19 नवंबर से बैंक परिसर में आंदोलन करने का एलान किया है। ज्ञापन देने वालों में पुभाऊं की प्रधान रेखा शर्मा, चंदन शर्मा, कुमाल्सों के पूर्व प्रधान कुंदन सिंह, तुलसी, छात्रसंघ अध्यक्ष राजन चंद्र जोशी, कमल नेगी, बाराकोट की पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य किशन सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश चंद्र गुरुरानी, सुधीर गुरुरानी, भैरव दत्त शर्मा, मोहन सिंह नेगी, शिवराज सिंह, पान सिंह नेगी, कृष्णानंद शर्मा, हयात सिंह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी सरस्वती, सोबन सिंह, पान सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed