फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   शहर से लगे गांवों को पालिका में शामिल करने का विरोध

शहर से लगे गांवों को पालिका में शामिल करने का विरोध

Fri, 17 Aug 2018 10:57 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
शहर से लगे गांवों को पालिका में शामिल करने का विरोध
अल्मोड़ा। ग्राम बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में शहर से लगे गांवों को पालिका में शामिल करने का विरोध किया गया। वक्ताओं ने कहा कि संघर्ष समिति कई महीनों से आंदोलन चला रही है, लेकिन शासन-प्रशासन मांगों की अनदेखी कर रहा है। निर्णय लिया गया कि अब न्याय के लिए संघर्ष समिति चितई ग्वल देवता के मंदिर में दरखास्त लगाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दल द्वारा समिति की जायज मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। शहर से लगे गांवों को पालिका में शामिल करने का समिति विरोध कर रही है, लेकिन शासन-प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। जिसका खामियाजा भविष्य में सत्तारूढ़ दल को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की हठधर्मिता के खिलाफ अब समिति देव दरबार में गुहार लगाएगी।
बैठक की अध्यक्षता योगी सुंदर नाथ ने की। बैठक में दुगालखोला की प्रधान मीरा देवी, रिंकू आर्या, पीसी तिवारी, हर्ष कनवाल, अंबी राम, चंदन रावत, केपी जोशी, आशा थापा, महेश चंद्र, हरीश लाल, चंदा नंदन, शेष राम आदि ने भाग लिया। अंत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed