{"_id":"5aff137e4f1c1bea408b643f","slug":"61526666110-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्विट्जरलैंड दूतावास की मित्रता बस अल्मोड़ा पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्विट्जरलैंड दूतावास की मित्रता बस अल्मोड़ा पहुंची
Updated Fri, 18 May 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। भारत-स्विट्जरलैंड की मित्रता के 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत में स्थित स्विट्जरलैंड दूतावास द्वारा चलाई गई खास मित्रता बस भारत के अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए शुक्रवार को अल्मोड़ा पहुंची। शारदा पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में आयोजित एक समारोह में मित्रता बस के यात्रियों का स्कूली बच्चों समेत शिक्षकों, स्वयंसेवी संस्था समेत स्थानीय नागरिकों ने स्वागत किया।
छह लोगों की टीम के साथ बस में सवार स्विस दूतावास की क्रिस्टीना, वियो ने बच्चों को स्विट्जरलैंड, भारत की मित्रता के किस्से सुनाए। उन्होंने बताया कि भारत, उनका देश एक-दूसरे के देश को किस प्रकार पिछले 70 सालों से मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं का देश है तो स्विट्जरलैंड अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। बॉलीवुड के कलाकार भी यहां शूटिंग के लिए पहुंचते हैं। स्विट्जरलैंड में भी लोग बॉलीवुड फिल्में देखते हैं। शारदा पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में स्विस फिल्म हाईडी का प्रदर्शन किया गया। कक्षा छह, से 11 तक के 307 बच्चों के बीच बच्चों की इस खास फिल्म का प्रदर्शन किया गया। अनाथ बच्ची के जीवन से जुड़ी इस फिल्म में बताया गया कि रिश्ते में कोई न होते हुए अपनत्व से रिश्ते कैसे बनाए जाते हैं।
इससे पहले अल्मोड़ा पहुंचने पर शारदा पब्लिक स्कूल के बच्चों समेत छावनी क्षेत्र के लोगों, ग्रीन हिल्स संस्था के सदस्यों ने मित्रता बस में सवार लोगों का भव्य स्वागत किया। वहां शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या विनीता शेखर, वरिष्ठ अधिवक्ता शेखर लखचौरा, ग्रीन हिल्स संस्था की सचिव वसुधा पंत, आशा डिसूजा, लूक वर्गीस, कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष जंगबहादुर थापा, राजेश बिष्ट आदि थे।