{"_id":"5ac3bd034f1c1bca618b545a","slug":"61522777347-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितीय अनियमितता में जिला सहकारी बैंक लमगड़ा का कैशियर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितीय अनियमितता में जिला सहकारी बैंक लमगड़ा का कैशियर निलंबित
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। वित्तीय अनियमितताओं के आरोप के मामले में जिला सहकारी बैंक लमगड़ा के कैशियर जीवन सिंह बिष्ट को निलंबित कर दिया गया है। बैंक के महाप्रबंधक बीसी पांडेय ने आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित की है। जो जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।
क्षेत्र के लोगों ने जिला सहकारी बैंक लमगड़ा में वित्तीय अनियमितता की शिकायत बैंक के उच्चाधिकारियों से की थी। भारतीय जनता पार्टी लमगड़ा मंडल के अध्यक्ष बालम सिंह कपकोटी ने भी इस मामले में बैंक के उच्चाधिकारियों और जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बैंक से गरीब जनता की एफडीआर गायब होने, वित्तीय अनियमितता और उपभोक्ताओं को अपने खातों की सही जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है।
पार्टी ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी उठाई है।
बैंक के सचिव और महाप्रबंधक बीसी पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद बैंक के कैशियर जीवन सिंह बिष्ट को निलंबित कर दिया गया है। अनियमितताओं की जांच के लिए गठित कमेटी में उप महाप्रबंधक राम विलास और अनुभाग अधिकारी मोहन सिंह भोज को जांच अधिकारी नामित किया है। कमेटी द्वारा जांच पूरी करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।