{"_id":"5ac3bcff4f1c1bf1618b5376","slug":"61522777343-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सल्ट ब्लॉक के आधा दर्जन गांवों में पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सल्ट ब्लॉक के आधा दर्जन गांवों में पानी का संकट
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट विकासखंड के पैंसिया, झिमार समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों में पेयजल किल्लत गहरा गई है। इस कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर मौलेखाल बाजार में मंगलवार को पानी की आपूर्ति होने से लोगों को राहत मिली है।
बारिश नहीं होने के कारण इस बार पेयजल स्रोत रिचार्ज नहीं हुए है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल स्रोतों में पानी लगातार सूखता जा रहा है। सल्ट ब्लॉक के पैंसिया, झिमार, पोखरी, हिनौला, कालीगांव, करगेत आदि गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है।
पर्याप्त पानी नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान हैं। सड़क से कई किमी दूर गांवों में हैंडपंप भी नहीं हैं। इस कारण ग्रामीण पानी के लिए पेयजल स्रोतों पर ही निर्भर है। गर्मी बढ़ने के साथ ही स्रोतों में भी पानी कम हो रहा है। यही स्थिति रही तो अगले कुछ महीनों में पानी का संकट अधिक गहराने के आसार हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनका अधिकांश समय परिवार और मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ही बीत रहा है। इधर मौलेखाल बाजार में मंगलवार को पानी की आपूर्ति होने से लोगों को राहत मिली है।