{"_id":"5a5e34204f1c1b6f268b4b2a","slug":"61516123168-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इकूखेत में बैंक शाखा खोलो वर्ना आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इकूखेत में बैंक शाखा खोलो वर्ना आंदोलन
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। इकूखेत बाजार में राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा खोलने की मांग पूरी नहीं हो सकी है। क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति इकूखेत के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल को ज्ञापन सौंपकर इस मुद्दे को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है।
उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि इकूखेत बाजार आसपास की 15 ग्राम पंचायतों, 15 शिक्षण संस्थाओं और 12 आंगनबाड़ी केंद्रों का केंद्र बिंदु है। 2012 में क्षेत्र के लोगों ने राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा की मांग को लेकर दो सप्ताह तक अनशन भी किया लेकिन आज तक कोरे आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने पर एक माह बाद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के अध्यक्ष जोगासिंह, सुनील टम्टा, पूरन रावत, हिम्मतसिंह, मोहनराम, त्रिलोकसिंह, गोपालसिंह, प्रतापसिंह, देवसिंह आदि शामिल थे।