{"_id":"59f36a1a4f1c1b76678b7b69","slug":"61509124634-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा कल, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा कल, तैयारियां पूरी
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी है। अल्मोड़ा में यह परीक्षा रविवार 29 अक्तूबर को सुबह 11 बजे से राजकीय आदर्श इंटर कालेज अल्मोड़ा में होगी।
नगर के जीआईसी परीक्षा केंद्र में होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले नौवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। जिसमें 11वीं और 12वीं के 108 और 9वीं तथा 10वीं कक्षा के 56 विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचने के साथ ही अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर आना होगा।
मालूम हो कि देश भर के विभिन्न जगहों पर आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए ऑन लाइन फार्म भरे गए थे। इस परीक्षा के लिए देश में एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने फार्म भरे थे। इस क्षेत्र के बच्चों के लिए परीक्षा केंद्र अल्मोड़ा के जीआईसी में बनाया गया है।