{"_id":"59ea2fbc4f1c1b60678b679d","slug":"61508519868-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा क्रांति रथ यात्रा शक्तिकलश का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा क्रांति रथ यात्रा शक्तिकलश का भव्य स्वागत
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। शांति कुंज हरिद्वार से युवा क्रांति रथ यात्रा शक्ति कलश के साथ अल्मोड़ा पहुंची। यहां पहुंचने पर गायत्री परिजनों और युवाओं ने रथयात्रा का भव्य स्वागत किया।
गायत्री परिजनों और युवा वर्ग ने रथयात्रा का पांडेखोला में पुष्प और अक्षत वर्षा कर स्वागत किया। दोपहिया सवार युवकों, बहनों और परिजनों ने रथयात्रा की नेतृत्व कर नगर परिक्रमा की। कर्नाटकखोला, खत्याड़ी, करबला आदि स्थानों पर लोगों ने रथयात्रा का स्वागत कर शक्ति कलश का पूजन किया। रथयात्रा मालरोड होते हुए लिंक रोड स्थित प्रज्ञापीठ पहुंची। यहां पर रथ और शक्ति कलश की आरती की गई।
इसके बाद रथ में एलईडी वीडियो स्क्रीन पर युवा क्रांति फिल्म दिखाई गई। फिल्म के माध्यम से युवाओं से जागरूक और देशभक्त बनकर व्यसनों और बुरी आदतों से दूर रहने की अपील की। युवाओं से समस्याओं को हल करने के साथ अपना महत्वपूर्ण योगदान देने को कहा। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण व्यसनमुक्त, बाल संस्कार, पारिवारिक एकजुटता, भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने में योगदान देने को कहा।
विज्ञापन
शांति कुंज हरिद्वार से आई टोली में आए मनी राम वर्मा ने कहा कि रथ यात्रा यहां से बनबसा, हल्द्वानी, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश होते हुए 25 जनवरी को नागपुर (महाराष्ट्र) पहुंचेगी। इसमें देशभर के 400 जिलों के युवा शामिल होंगे और सामाजिक कार्यों का प्रस्तुतीकरण करके नवसृजन का संकल्प लेंगे। स्वागत करने वालों में गायत्री परिवार के भीम सिंह अधिकारी, मीनाक्षी पांडे समेत अन्य परिजन मौजूद थे।