{"_id":"596a4e1e4f1c1b4a628b4684","slug":"61500139038-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेराघाट-नैनी ग्रामीण मोटर मार्ग एक सप्ताह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेराघाट-नैनी ग्रामीण मोटर मार्ग एक सप्ताह से बंद
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलछीना (अल्मोड़ा)। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मलबा आने से बंद सेराघाट-नैनी मोटर मार्ग एक सप्ताह बाद भी नहीं खुला है। जिससे ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
सड़क बंद होने से ल्वेटा, सल्यूड़ी, सल्ला भाटकोट, कोटयूड़ा, मल्ली नाली, तल्ली नाली, कुंज किमोला, खाडवे, तल्ला सेराघाट आदि गांव के ग्रामीणों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग में कई स्थानों पर पहाड़ी से पत्थर भी गिर रहे हैं। ग्राम प्रधान संगठन भैंसियाछाना के अध्यक्ष जगदीश पांडे ने आरोप लगाया कि कई बार विभाग को इस संबंध में सूचना दी गई, लेकिन सड़क खोलने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। मोटर मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को धौलछीना बाजार तक पहुंचने में छह से सात किमी तक की दूरी तय करनी पड़ रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य भावना रावत ने जिला प्रशासन से मार्ग को जल्द खुलवाने की मांग की है।