{"_id":"5c2a5a65bdec2256fa269073","slug":"51546279525-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी परिषद की बैठक में उठी लावारिश जानवरों के आतंक की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी परिषद की बैठक में उठी लावारिश जानवरों के आतंक की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कैंट बोर्ड की यहां हुई बैठक में विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने नगर में लावारिस घूम रहे जानवरों की समस्या उठाई और इन्हें तत्काल गो सदन भेजने की मांग की। इसके अलावा बंदरों के आतंक का मामला भी बोर्ड की बैठक में जोरशोर से उठाया गया। सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्याएं उठाईं। पहली बार बैठक में विधायक करन माहरा ने भी भाग लिया और विकास कार्यों को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
कुुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट और कैंट बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर जीएस राठौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने अपने क्षेत्रों की बिजली, पानी से जुड़ी समस्याएं उठाईं। सदस्यों ने कहा कि नगर में लावारिस जानवरों की तादात तेजी से बढ़ रही है। पूर्व में यह जानवर कई लोगों को घायल भी कर चुके हैं, दूसरी तरफ कटखने बंदरों का आतंक चल रहा है, लालकुर्ती क्षेत्र में ही कई बंदर महिलाओं को काट चुके हैं।
इस संबंध में कैंट बोर्ड की सीईओ ज्योति कपूर ने कहा कि लावारिस जानवरों के लिए छावनी परिषद की तरफ से बाजपुर गो सदन केंद्र में संपर्क किया गया था, लेकिन वहां फिलहाल जगह नहीं है। जगह होते ही गो सदन से संपर्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर में एक और पेट्रोल पंप खोलने की मांग चल रही है। इसके लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता होगी। तय हुआ कि दैनिक वेतन पर कैंट में फायर वाचरों की नियुक्ति की जाएगी, इसके लिए प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। सभासद संजय पंत ने सप्लाई डिपो मोटर मार्ग की बदहाली का मुद्दा उठाया, यह सड़क एमईएस के पास है, लेकिन फंड की समस्या आड़े आ रही है।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि तकनीकी दिक्कत नहीं हो तो वह एमएलए फंड से इसके लिए धन उपलब्ध करा सकते हैं। इसके अलावा दाखिल-खारिज सहित तमाम अन्य मसलों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। बैठक में उपाध्यक्ष मोहन नेगी, सभासद सुकृत शाह, बिंदु रौतेला, भुवन आर्य, कर्नल एसएस कराढ़े, कर्नल एस सौरत, कर्नल हरीश सती, मेजर श्याम नायर सहित तमाम लोग मौजूद थे।