{"_id":"5c2a5993bdec22571919050a","slug":"51546279315-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसियागाड़ में आंदोलन ग्यारहवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसियागाड़ में आंदोलन ग्यारहवें दिन भी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। दो सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत तड़ागताल अंतर्गत भैसिंयागाड़ के ग्रामीणों का अनशन ग्यारहवें दिन भी जारी रहा। सोमवार को क्रमिक अनशन पर हंसी देवी, ममता देवी, भूरसिंह और मोहन सिंह बैठे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के लिए सड़क का न होना एक विकट समस्या है।
गांव जंगल के निकट होने से तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आंदोलन के संयोजक प्रेमसिंह का कहना है कि सड़क के बिना उनका जीवन बेकार हो गया है। आंदोलनकारियों ने मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही है। ग्रामीण राजस्व गांव तड़ागताल (भैंसियागाड़) को नौगांव बेड़िया से हटाकर ग्राम पंचायत ढनाण में शामिल करने और तड़ागताल सड़क के जाबर से भैंसियागाड़ के लिए ढाई किलोमीटर सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं।