फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   साधन सहकारी समितियों को बहुद्देशीय बनाया जाएगा: लटवाल

साधन सहकारी समितियों को बहुद्देशीय बनाया जाएगा: लटवाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
साधन सहकारी समितियों को बहुद्देशीय बनाया जाएगा: लटवाल
गरुड़ (बागेश्वर)। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गरुड़ आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। लटवाल ने कहा कि साधन सहकारी समितियों को बहुउद्देश्यीय बनाने के साथ-साथ सहकारिता आंदोलन से हर काश्तकार को जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के नव निर्वाचित अध्यक्ष लटवाल के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। लटवाल ने काश्तकारों से सहकारिता विभाग की योजनाओं का भरपूर लाभ लेने को कहा। लटवाल ने अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के विभिन्न शाखाओं में कार्यरत कर्मचारियों से जनता को बैंक की हर योजना के बारे में जानकारी देने को कहा। जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने लटवाल के नेतृत्व में सहकारिता आंदोलन सफल रहने की बात कही।
विज्ञापन


वहां रक्षित बोरा, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, दिगंबर नाथ गोस्वामी, बचे सिंह बोरा, शोभा आर्या, आनंद बिष्ट, भरत राम, चंदू बोरा, राजेंद्र बोरा, नंदन सजवाण आदि थे। इससे पूर्व लटवाल अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर घनश्याम जोशी के घर सांत्वना देने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed