{"_id":"5bc8c256bdec2269602c476e","slug":"51539883606-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा महोत्सव को शानदार बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा महोत्सव को शानदार बनाने की तैयारी
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दशहरा पर्व के साथ अल्मोड़ा महोत्सव की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। महोत्सव में बॉलीवुड के कलाकारों की प्रस्तुतियों के अलावा साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने का भी प्रयास किया जा रहा है। कोसी बैराज में नौकायन का आयोजन किया जा रहा है तो अल्मोड़ा और रानीखेत में साहसिक खेलों के प्रति लोगों की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए दिल्ली से हॉट एयर बैलून मंगाए गए हैं।
तीन दिवसीय अल्मोड़ा महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम नगर में जीआईसी मैदान में आयोजित होंगे। लेकिन नगर के आसपास कसारदेवी, कोसी बैराज, रानीखेत और जागेश्वर को भी महोत्सव से जोड़ते हुए वहां भी साहसिक खेल, योगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं।
महोत्सव में रात के समय बॉलीवुड गायकों की स्टार नाइट विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी तो दिन में साहसिक खेल लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया महोत्सव में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की तैयारी स्वयं देख रहे हैं। पिछले एक माह से तैयारी में जुटी प्रशासन की टीम डीएम के निर्देशन में लगातार जुटी हुई है। इस बीच कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि महोत्सव में साहसिक खेलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दिल्ली से हॉट एयर बैलून मंगाए गए हैं। जिसे जीआईसी मैदान और रानीखेत में उड़ाया जाएगा। इसमें बैठने के लिए स्पेशल टिकट की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कोसी बैराज में नौकायन जैसी अन्य साहसिक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। कसारदेवी में रॉक क्लाइंबिंग और जागेश्वर में स्वामी चिदानंद के निर्देशन में योग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शाम के समय रानीखेत और जागेश्वर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को महोत्सव स्थल तक ले जाने और लाने की व्यवस्था के तहत दो बड़ी बसें और आधा दर्जन छोटे वाहन भी हायर किए गए हैं।