फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कोसी नदी को बचाने को सामूहिक प्रयास जरुरी: डा. रावत

कोसी नदी को बचाने को सामूहिक प्रयास जरुरी: डा. रावत

Thu, 30 Nov 2017 10:58 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
कोसी नदी को बचाने को सामूहिक प्रयास जरुरी: डा. रावत
अल्मोड़ा। जिले के प्रभारी और प्रदेश के सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा है कि कोसी नदी को बचाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। नदी के संरक्षण के लिए स्कूली बच्चों के साथ ही नदी के समीप रहने वाले ग्रामीणों को जागरूक करना जरूरी है। डा. रावत बुधवार देर सायं राजस्व पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पातालदेवी में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन


डा. रावत ने कहा कि कोसी नदी के उद्गम स्थल से ही जलस्रोतों के संरक्षण के लिए कार्य करना होगा, तभी कोसी बचाओ अभियान सफल हो पाएगा। नदी के निकट रहने वाले गांवों के लोगों से अपील की कि वह अपने-अपने गांवों के जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाएं और अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नागेश्वर राव का सहयोग भी लिया जाए। डा. रावत ने जिला योजना की प्रगति के साथ जिले की कानून व्यवस्था की भी समीक्षा की। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि नदी के किनारे चौड़ी पत्ती के पौधों के रोपण पर विशेष ध्यान देना होगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने सुझाव दिया कोसी नदी को कैसे पुनर्जीवित किया जाए इस विषय पर जिले के सभी स्कूलों में निबंध, पेंटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला विकास अधिकारी मो. असलम ने अब तक कोसी नदी के संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों का ब्यौरा रखा। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी रेणुका देवी, मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित, उपलिाधिकारी सदर विवेक राय, वनाधिकारी आरसी शर्मा, डा. डीएस रावत, संख्याधिकारी जीएस कालाकोटी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed