{"_id":"5984ae394f1c1bf6108b45af","slug":"51501867577-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर में घूम रहे आवारा पशुओं से हो रही लोगों को दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर में घूम रहे आवारा पशुओं से हो रही लोगों को दिक्कतें
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या फिर बढ़ने लगी है। बाजार, मालरोड आदि विभिन्न मोहल्लों में आवारा पशुओं के घूमने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आवारा पशु लोगों के जी का जंजाल बने हुए है।
करीब तीन माह पहले जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए नगर में घूम रहे आवारा पशुओं को पकड़कर बाजपुर स्थित गौ सदन भेजा था। उसके बाद भी कई आवारा पशु नगर में घूम रहे हैं। मालरोड समेत बाजार और गलियों में आवारा पशुओं के घूमने के कारण लोगों को काफी परेशानी भी हो रही है। कई बार बीच सड़क या बाजार में खड़े पशु पास में चल रहे लोगों पर भी हमला कर देते हैं। एसडीएम विवेक रॉय ने बताया कि बारिश के कारण अभियान रोका हुआ है। बारिश रुकने के बाद अभियान फिर से चलाया जाएगा।