{"_id":"5955354f4f1c1bc7348b45fd","slug":"51498756431-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश को लेकर आपदा विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश को लेकर आपदा विभाग सतर्क
Updated Thu, 29 Jun 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बृहस्पतिवार दिन के समय हल्की बारिश के बाद भी मौसम साफ नहीं हुआ है। सुबह तेज हवा चली और दिन के वक्त कुछ देर तक बारिश भी हुई। इधर देहरादून से मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग भी सचेत हो गया है। देहरादून से छह सदस्यीय खोज एवं बचाव दल अल्मोड़ा पहुंच गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने आपदा संभावित राष्ट्रीय, राज्य और जिला मार्गों में 63 जेसीबी मशीनों तैनात कर दी हैं।
भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर देहरादून से अल्मोड़ा पहुंचे मुख्य प्रशिक्षक नवीन जोशी के नेतृत्व में छह सदस्यीय खोज एवं बचाव दल को आपदा प्रबंधन विभाग ने अपना मोडीफाइड वाहन भी उपलब्ध करा दिया है। इसके अलावा12 एसडीआरएफ, पुलिस की क्यूआरटी, फायर और आपदा विभाग के स्वयं सेवकों को तैयार रहने के निर्देश मिल चुके हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि बारिश के दौरान पेड़ आदि के गिरने पर सड़क मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक थाने में रोड कटर उपलब्ध करा दिया गया है, जबकि पीडब्लूडी को भी रोड कटर दिए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके अलावा रानीखेत और अल्मोड़ा में क्विक रिसपोंस टीम बनाई गई है और जिले के सभी थानों में आपदा में प्रशिक्षित टीम बनाने का भी निर्देश दिया गया है। इसके अलावा आपदा कंट्रोल रूम ने आपदा से संबधित जानकारी साझा करने के लिए लोगों से आपदा कंट्रोल रूम के मोबाइल और वाट्सऐप नंबर 9410709907 पर संपर्क करने को कहा है, जबकि अन्य सूचनाओं के लिए 05962-237874 और 237875 नंबर पूर्व से संचालित हो रहे हैं। आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री रिकार्ड किया गया जबकि 1.6एमएम बारिश हुई है।