फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   50 primary schools of Havalbagh block support one teacher

हवालबाग ब्लॉक के 50 प्राथमिक स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे

Sat, 15 Apr 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 15 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
50 primary schools of Havalbagh block support one teacher
स्कूली बच्चे

 नए शिक्षा सत्र शुरू हुए एक पखवाड़ा बीत गया है, लेकिन जिले के हवालबाग विकासखंड में  शिक्षकों की कमी के चलते प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पा रही है। हवालबाग ब्लॉक में 50 प्राथमिक स्कूल एकल शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। एक शिक्षक को ही स्कूल में संचालित होने वाली पांचों कक्षाओं को देखना पड़ता है। एक मात्र शिक्षक के विभागीय कार्यों से इधर-उधर जाने पर विद्यालय को बंद करने की नौबत आ जाती है।

विज्ञापन


जिले के हवालबाग विकासखंड में सरकारी प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के कई पद खाली हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजकीय प्राथमिक विद्यालय ज्यूड़, चितई, गधोली, मटेना, सिराड़, चौरा, इटौला, महतगांव, मलेराखनून, छाना, फड़का, मटेला नया, पिल्खा, शैल, सुनौला, झसेड़टाना, लोधिया, माल, सरसों, टाटिक, बडगल रौतेला, देवलीखान, डोलपोखरा, कफलकोट, नौला, ग्वालाकोट, बैंसखेत, दौलाघट, गल्ली, गोविंदपुर, गुरना, गडवाली, गेवापानी, ज्योली, कनेली, कठपुडिय़ा, कयाला, कुरचौन, पत्थरकोट, क्वैरालाभनार, सेमधार, सिमल्टा, स्यूना, अधार, धामस नया, धामस प्राचीन, कटारमल, नौगांव, टानी, उडियारी आदि विद्यालयों में एक-एक शिक्षक हैं।
विज्ञापन


 इन प्राथमिक स्कूलों में पांचों कक्षाओं के बच्चों की पढ़ाई एक शिक्षक के हवाले रहती है। इसका सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। अकेले शिक्षक के लिए पांच कक्षाएं पढ़ाना संभव नहीं है।  शिक्षक के विभागीय कार्य अथवा अवकाश में रहने पर इन स्कूलों में व्यवस्था के तहत दूसरे स्कूलों से शिक्षक भेजे जाते हैं। कई बार व्यवस्था नहीं बन पाने पर स्कूल बंद रहते हैं। यही कारण है कि हर साल इन स्कूलों में छात्र संख्या में गिरावट आ रही है। अभिभावक इसकी सबसे बड़ी वजह शिक्षा की गुणवत्ता में कमी बताते है। अभिभावकों का कहना है कि सरकार को जगह-जगह स्कूल खोलने के बजाए पूर्व में खोले गए स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करके शिक्षण व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
हवालबाग विकासखंड के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी है। शिक्षकों की स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद खाली पद भरे जाएंगे। इससे शिक्षकों की कमी दूर हो जाएगी। जरूरत होने पर एकल स्कूलों में दूसरे स्कूलों से व्यवस्था के तहत शिक्षक भेजे जाते हैं।
आरएस यादव, जिला शिक्षाधिकारी (प्राथमिक) शिक्षा अल्मोड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed