फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   50-bed old age building in Devasthal

देवस्थल में बनेगा 50 बेड का वृद्धाश्रम

Sat, 29 Apr 2017 10:36 PM IST
almora
almora Updated Sat, 29 Apr 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
 50-bed old age building in Devasthal
वृद्धाश्रम भूमि पूजन कार्यक्रम में मौजूद विस उपाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने देवस्थल शिव मंदिर के समीप प्रस्तावित वृद्धाश्रम का भूमि पूजन किया। इस मौके पर उन्होंने माता-पिता को सामाजिक व्यवस्था का स्तंभ बताते हुए कहा कि संवेदनहीनता के इस दौर में इन दोनों की भावनाओं की कद्र नहीं कर पाना चिंता का विषय है। उन्होंने युवाओं से संयुक्त परिवार व्यवस्था को पुनर्जीवित करने और रीति रिवाजों, धार्मिक अनुष्ठानों और विलुप्त हो रही संस्कृति के प्रति सजग होने का आह्वान किया। इस मौके पर उन्होंने 50 बेड वाले वृद्धाश्रम के लिए विधायक निधि से पांच लाख देने की घोषणा की। 

विज्ञापन

 
  वृद्धाश्रम को गुरु गोदावरी गिरि महाराज के नाम से खोलने के निर्णय को उचित बताते हुए उन्होंने कहा कि बुजर्गों की समस्या निरंतर बढ़ती जा रही है, इसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने वृद्धाश्रम खोलने का निर्णय लिया है। पखुड़ा ग्राम सभा द्वारा वृद्धाश्रम के लिए निशुल्क भूमि देने के प्रयास को उन्होंने पुनीत कार्य बताया। माता-पिता को दुनिया की सबसे बड़ी नेमतों में से एक बताते हुए उन्होंने युवा समाज से अपने माता-पिता की भावनाओं की कद्र करने और विलुप्त हो रही संयुक्त परिवार व्यवस्था को पुनर्जीवित करने के लिए आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा करते हुए उन्होंने इस तरह के कार्यों के लिए शासन स्तर से यथोचित सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया। मंदिर के महंत बृहस्पति गिरि महाराज ने बताया कि देवस्थल में 50 बेड वाला वृद्धाश्रम बनेगा। पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने पुनीत कार्य के लिए यथोचित सहयोग देने का आश्वासन दिया। सीडीओ जेएस नागन्याल ने भी विचार रखे। इस मौके पर यूपी सरकार सचिव जेसी उप्रेती, उत्तराखंड सरकार के सेवानिवृत्त सचिव एमसी जोशी, मंदिर के महाराज श्याम गिरि, समुद्र गिरि, विक्रम गिरि, मंगल गिरि, जमदग्रि गिरि, जगदीश अनंत गिरि, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, तुलसी चौहान, राधिका जोशी, महिपाल सिंह, गोकुल मेहता, पूरन मेहता, गणेश मेहता, आनंद सिंह, बालम भाकुनी, सुरेंद्र सिंह, हेमा मेहता, जोगा राम, कै.पूरन सिंह, चंदन सिंह, दीवान सिंह समेत काफी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद थेे। कार्यक्रम का आयोजन देवस्थल सेवा समिति ने किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed