{"_id":"9e7110951893ba930e6edd876d1809c2","slug":"43-units-of-donated-blood-in-the-camp-itbp-troops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी में शिविर में जवानों ने 43 यूनिट रक्तदान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी में शिविर में जवानों ने 43 यूनिट रक्तदान किया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 24 Jan 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के बिमौला स्थित केंद्र में जवानों ने 43 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में जमा खून को जिला अस्पताल के ब्लडबैंक में रखा जाएगा। यहां इसका उपयोग जरूरतमंदों की जान बचाने को किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर आईटीबीपी के सहायक कमांडेंट पुनीत सचदेवा ने कहा कि सीमाओं की सुरक्षा के साथ ही जवान सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर भागीदारी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि आईटीबीपी पर्यावरण जागरूकता, स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, सड़क सुरक्षा के साथ ही आपदा के समय त्वरित राहत अभियान में भागीदारी कर दायित्वों का पालन कर रही है। लोगों के साथ मिलकर समाज की बेहतरी के लिए जवान मुस्तैदी से काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
डॉ. आरएस शाही ने कहा कि ब्लड बैंक में खून उपलब्ध होने पर जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है। सभी लोगों को नियमित समय पर स्वैच्छिक रक्तदान को आगे आना चाहिए। शिविर में डॉ. रंजन तिवारी, ब्लड बैंक के महेंद्र बिष्ट, मनोज धानिक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन