फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   गुरिल्लों ने सरकार की सद्बुद्धि, शहीदों की आत्मा शांति के लिए यज्ञ किया

गुरिल्लों ने सरकार की सद्बुद्धि, शहीदों की आत्मा शांति के लिए यज्ञ किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
गुरिल्लों ने सरकार की सद्बुद्धि, शहीदों की आत्मा शांति के लिए यज्ञ किया
अल्मोड़ा। नौकरी, पेंशन देने समेत अन्य मांगों को लेकर गुरिल्लों का कलक्ट्रेट में चल रहे धरने को 3400 दिन पूरे होने पर सरकार की सद्बुद्धि और पुलवामा सहित सीमाओं पर हो रहे शहीदों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ किया गया। वक्ताओं ने कहा कि यदि सीमावर्ती इलाकों में एसएसबी की गुरिल्ला युक्त सुरक्षा प्रणाली सुचारू होती तो सीमाओं में इस तरह आतंकवाद जड़ नहीं जमा पाता।
विज्ञापन


पिछले कई सालों में केंद्र सरकार ने सीमाओं पर ड्रोन से निगरानी, बाढ़ लगाने सहित अनेक रक्षा सौदे किए पर न तो सीमा पार से आतंकवादियों का आना रुका और न सीमा पार से तस्करी रुकी। सरकार को 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद एसएसबी के गठन की आवश्यकता के लिए की गई रक्षा विशेषज्ञों की रिपोर्ट को खंगालना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने चितई स्थित प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर में तीन मार्च को न्याय के लिए गुहार लगाने का एलान किया। गुरिल्ले सरकार और जनप्रतिनिधियों के नकारात्मक रवैये का भी रथयात्रा, पदयात्रा निकाल कर जनता के सामने भंडाफोड़ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत 25 फरवरी को श्रीनगर, 26 को टनकपुर, 28 को गुवाहाटी में भी सभाएं की जाएंगी। धरने और यज्ञ में ब्रह्मानंद डालाकोटी, खड़क सिंह पिलख्वाल, अर्जुन नैनवाल, गोपाल राणा, सुंदर बिष्ट, भीम राम, रमेश सिंह, प्रकाश राम, महेंद्र सिंह, आनंदी महरा, अनीता देवी, ममता मेहता, दीपा परगाई, रेखा आर्या, दीपा शाह, रेखा बगड़वाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed