{"_id":"5b7b074142c792463b3b5425","slug":"41534789441-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावियों को छात्रवृति और गरीब बच्चों को गणवेश बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावियों को छात्रवृति और गरीब बच्चों को गणवेश बांटी
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। श्री लीलाधर पांडे सार्वजनिक दातव्य न्यास ने कृषि इंटर कालेज विजयपुर पाटिया में कार्यक्रम आयोजित कर मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति और निर्धन विद्यार्थियों को ड्रेस बांटी।
विद्यालय में कक्षा छह से बारहवीं तक कक्षा में प्रथम स्थान पर रहे गौरव पांडे, यागिनी बिष्ट, आशा बिष्ट, ज्योति पिलख्वाल, रक्षिता पांडे, पूजा बिष्ट, सूरज चंद्र भट्ट, दीपक कुमार, मीना बिष्ट को छह-छह सौ रुपये छात्रवृत्ति, द्वितीय स्थान पर रही साक्षी पांडे, सरिता भाकुनी, आकांक्षा पिलख्वाल, भावना पिलख्वाल, नेहा आर्या, गरिमा बिष्ट को चार-चार सौ रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की गई। साथ ही दस निर्धन बच्चों को ड्रेस बांटी गई।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। न्यास के अध्यक्ष देवीदत्त लखचौरा ने छात्रों से अनुशासन में रहकर पढ़ाई करने को कहा। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मोहन सिंह बिष्ट, दीपा पांडे ने भी विचार रखे। शिक्षक हीरा सिंह, महेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र, बाबू राम, गीता पांडे, पुष्पा मेहता, माया जोशी के अलावा दिनेश चंद्र पांडे, ललित मोहन पांडे आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता अभिभावक संघ अध्यक्ष महेश कांडपाल ने और संचालन सुभाष टम्टा ने किया।