फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जंगलों की आग से अल्मोड़ा में 511 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला

जंगलों की आग से अल्मोड़ा में 511 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला

Wed, 30 May 2018 11:43 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
जंगलों की आग से अल्मोड़ा में 511 हेक्टेयर वन क्षेत्र जला
अल्मोड़ा। इस साल फायर सीजन में जिले में आग की 214 घटनाएं हो चुकी हैं। जिसमें 511.66 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर नष्ट हो गया है। तमाम दावे करने के बावजूद वन विभाग आग की घटनाओं को नियंत्रित करने में असफल रहा है। आग की घटनाओं को लेकर जिले में अभी तक कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


फायर सीजन में 15 फरवरी से अब तक अल्मोड़ा वन प्रभाग में वनाग्नि की 143 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। जिसमें 332 हेक्टेयर वन क्षेत्र जल गया है।

वहीं सिविल सोयम वन प्रभाग में 71 घटनाओं में 179.66 हेक्टेयर वन क्षेत्र आग से जल गया। एक हफ्ते पहले अल्मोड़ा वन प्रभाग में आग लगने की 106 घटनाएं और 251.30 हेक्टेयर प्रभावित हुआ था। वहीं सिविल सोयम में 60 घटनाओं में 151.56 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ था। इसमें वन पंचायतों में हुई आग की घटनाएं भी शामिल है।
विज्ञापन


हालांकि फायर सीजन से पहले ही वन विभाग ने तैयारियां तो शुरू कर दी थीं, लेकिन आग की घटनाओं के दौरान उसे रोकेने के प्रयास में वह नाकाम रहा। जिले में 29 क्रू स्टेशनों में कर्मचारियों को तैनात करने के अलावा 115 फायर वाचर भी रखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार अग्निशमन विभाग के अलावा, पैरालीगल वालियंटर्स भी आग बुझाने में सक्रिय रहे। इसके अलावा जिला प्रशासन, राजस्व पुलिस को भी वनाग्नि की घटनाओं में वन विभाग को सहयोग करने के निर्देश दिए गए थे। इन सबके बावजूद आग लगने की 214 अपने आप में वन विभाग की तैयारियों पर सवाल छोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed