फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पाकिस्तान के खिलाफ सख्त फैसला लेना जरूरी

पाकिस्तान के खिलाफ सख्त फैसला लेना जरूरी

Sun, 21 Jan 2018 09:48 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ सख्त फैसला लेना जरूरी
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। पैरामिलिट्री (बीएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, सीआईएसएफ और एआर) के सेवानिवृत्त जवानों की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ सख्त फैसला लेकर उसे सबक सिखाने की मांग की गई। इस मौके पर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। बैठक में पैरामिलिट्री के सेवानिवृत्त जवानों की विभिन्न मांगों पर चर्चा कर उन्हें शीघ्र पूरा करने की मांग की गई।
विज्ञापन

पैरामिलिट्री वेलफेयर संगठन की एक होटल में हुई बैठक में पाकिस्तान द्वारा सीमा पर लगातार की जा रही गोलाबारी पर रोष जताते हुए पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए ठोस कार्रवाई करने की मांग की गई। कहा गया कि जरूरत पड़ने पर सेवानिवृत्त जवान सीमाओं पर जाकर दुश्मन को सबक सिखाने को तैयार हैं।
विज्ञापन

बैठक में कहा गया कि सीमा पर जान गवांने वाले पैरामिलिट्री के जवानों को भी शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। बैठक में वक्ताओं ने एक रैंक-एक पेंशन लागू न होने पर रोष जताते हुए इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। वक्ताओं ने 2004 के बाद भर्ती जवानों की भी पेंशन लागू करने की मांग की। कहा कि सैनिकों की वीरांगनाओं को भी एक समान सुविधा दी जानी चाहिए। बैठक में मांग की गई की पैरामिलिट्री के जवानों को भी कैंटीन सुविधा पूरे माह दी जानी चाहिए जबकि महज तीन दिन ही यह सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा आश्वासन के बावजूद कोटद्वार और अल्मोड़ा में वेलफेयर के प्रस्तावित कार्यालय नहीं खोले जाने पर भी रोष जताया गया। बैठक की अध्यक्षता ईश्वरदत्त कांडपाल ने और संचालन चंदन सिंह बिष्ट ने किया।

बैठक में पैरामिलिट्री वेलफेयर के जिला उपाध्यक्ष तारादत्त शर्मा, गोपालसिंह, चंदन गिरि, दानसिंह बौरा, कुंवर सिंह रौतेला, पूरन चंद्र, शंकर सिंह, अमर सिंह रावत, देवेंद्र सिंह अटवाल, गाविंद बिष्ट, रामसिंह राणा, नारायण सिंह, कलम सिंह, टीएस बिष्ट, खीमसिंह नेगी, ध्यानसिंह, गोविंद बल्लभ आदि मौजूद थे।
-----------------------
चौखुटिया में पैरामिलिट्री वेलफेयर संगठन की बैठक में मौजूद सेवानिवृत्त जवान।(फोटो 21 एएलएमसीएचके 05पी)
चौखुटिया में पैरामिलिट्री वेलफेयर संगठन की बैठक में बोलते जिला उपाध्यक्ष तारादत्त शर्मा। (फोटो 21 एएलएमसीएचके 06पी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed