{"_id":"59f8b0554f1c1b9f678b847e","slug":"41509470293-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लौह पुरुष पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लौह पुरुष पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई
Updated Tue, 31 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर जिले में विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय एकता दौड़ का आयोजन किया गया। अल्मोड़ा में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि लौह पुरुष पटेल ने आजादी के बाद देश को एकसूत्र में पिरोने का काम किया। पटेल के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करना होगा।
प्रात: रैमजे प्रांगण में पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद चौहान और डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर राष्ट्रीय एकता दौड़ को रवाना किया। दौड़ स्टेडियम पहुंचकर समाप्त हुई। स्टेडियम में मौजूद लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। डीएम ईवा आशीष ने कहा कि लौह पुरुष पटेल के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी होगी। एकता दौड़ और कार्यक्रम में सीडीओ मयूर दीक्षित, एसडीएम विवेक राय, सीईओ जगमोहन सोनी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष दीपक वर्मा, कैलाश गुरुरानी, रवि रौतेला, महेश नयाल, विनीत बिष्ट, गिरीश मल्होत्रा आदि भी मौजूद थे।
राजकीय इंटर कालेज डीनपानी में भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद पिलख्वाल मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता मथुरादत्त चौबे ने की। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर, राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत, राजकीय इंटर कालेज कठपुडिय़ा में भी कार्यक्रम हुए।