{"_id":"59835b614f1c1b0c4d8b4582","slug":"41501780833-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन समस्याओं का होगा प्राथमिकता से निदान: चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन समस्याओं का होगा प्राथमिकता से निदान: चौहान
Updated Thu, 03 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने त्रिपुरासुंदरी और लक्ष्मेश्वर वार्ड में जन समस्याएं सुनीं। स्थानीय लोगों ने मिलन चौक से एनटीडी के मध्य एक सुलभ शौचालय बनाने की मांग रखी। विधायक ने भूमि उपलब्ध होने पर शौचालय बनाने का आश्वासन दिया। रानीधारा के लोगों के रानीधारा नौले पर टंकी बनाने का प्रस्ताव और रानीधारा रोड को दुरुस्त करने की मांग रखी।
विधायक ने कहा कि एडम्स ग्राउंड में वैवाहिक कार्यक्रम होते रहते हैं। यदि स्कूल प्रशासन चाहे तो वहां पर कक्ष निर्माण और शौचालय के लिए धनावंटन को तैयार हैं। सभासद श्याम पांडे ने दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। वहां पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी, सभासद जगमोहन बिष्ट आदि ने विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री अजीत कार्की ने किया। वहां पर डॉ. एसएस पथनी, पुष्कर सिंह नेगी, धर्मेंद्र बिष्ट, सुनील जोशी, कृष्ण बहादुर, दीप टम्टा, दर्शन रावत, कमल बिष्ट, अर्जुन सिंह, धर्मवीर आर्या आदि थे।