फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   38 players of the district selected for state level trials

Almora News: राज्य स्तरीय ट्रायल के लिए चुने गए जिले के 38 खिलाड़ी

Thu, 15 May 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 15 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
38 players of the district selected for state level trials
एचएनबी स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल में स्टैंडिंग बॉड जंप करती खिलाड़ी। संवाद
अल्मोड़ा। एचएनबी स्टेडियम में खेल विभाग की ओर से आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय ट्रायल हुए। ट्रायल में जिले के 10 से 16 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। जिला स्तर पर 38 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।
विज्ञापन

एचएनबी स्टेडियम में आवासीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए 13 और 14 मई को बालक- बालिका वर्ग के जिला स्तरीय ट्रायल हुए। ट्रायल में खिलाड़ियों ने 100 मीटर, 800 मीटर दौड़, शटल रन, स्टैंडिंग बॉड जंप, मेडिसन बॉल पुट प्रतियोगिता में जोर आजमाइश की। जिला स्तरीय ट्रायल में सफल 38 खिलाड़ियों ने छात्रावास में प्रवेश की पहली बांधा पार की। चयनित खिलाड़ियों को अब 19 और 20 मई को राज्य स्तरीय ट्रायल में अपना दम दिखाना होगा। ट्रायल में उप क्रीड़ा अधिकारी अरूण बनग्याल, सहायक प्रशिक्षक जीवन प्रकाश, हरीश गोस्वामी, जीवन बोरा, मनमोहन मेहरा, सूरज आर्या, अंकित बिष्ट, सुजल कुमार, लता अरोरा, करिश्मा नायक, प्रशांत सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed