फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   37 soldiers became part of Army Army

37 जवान बने थल सेना के अंग बने

Fri, 05 Jul 2019 12:25 AM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)। Published by: दीपक नेगी Updated Fri, 05 Jul 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
37 soldiers became part of Army Army
शपथ ग्रहण के बाद सामूहिक पोज देते जवान। - फोटो : amar ujala
 कदम-कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा ये जिंदगी है कौम की, तू कौम पर लुटाए जा की स्वर लहरियों के बीच कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के 37 जवान विधिवत रूप से सेना का अंग बन गए। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के प्रांगण में आयोजित परेड में बटालियन पंडितों ने गीता और राष्ट्रीय ध्वज को साक्षी मानकर देश सेवा की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने भव्य परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


केआरसी प्रांगण में आयोजित कसम परेड समारोह को संबोधित करते हुए कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने कहा कि जवानों ने सेना में आकर जीवन का सर्वोच्च निर्णय लिया है। देश सेवा से दूसरी कोई बड़ी सेवा नहीं होती। उन्होंने ईमानदारी पूर्वक कर्तव्यों का निर्वहन करने और पूरी शिद्दत के साथ हर कीमत में देश की सीमाओं की रक्षा करने का आह्वान किया है। इसके बाद उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया। धर्मगुरु पं. सूबेदार दिनेश चंद्रा जोशी ने जवानों को गीता और राष्ट्रीय ध्वज को साक्षी मानकर देश सेवा की शपथ दिलाई। इस दौरान उप कमांडेंट कर्नल निखिल श्रीवास्तवा, टीबीसी कर्नल केके मिश्रा सहित केंद्र के तमाम बड़े और जूनियर अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


शपथ लेने के बाद खुश दिखे जवान
रानीखेत। शपथ ग्रहण करने के बाद नवप्रतिशित 37 जवान बेहद खुश नजर आए। खुशनुमा माहौल में जूनियर अधिकारियों के साथ अनुभव साझा करते भी देखे गए। अब शपथ लेने के बाद जवान अपनी-अपनी पलटनों को जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed