{"_id":"5fea16fb8ebc3e3e7a6aa587","slug":"35-families-of-munauli-suffering-from-drinking-water-crisis-almora-news-hld409044825","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनौली तोक के 35 परिवार जूझ रहे पेयजल संकट से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनौली तोक के 35 परिवार जूझ रहे पेयजल संकट से
विज्ञापन
जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बसाण के मुनौली तोक में पेयजल समस्या से लोग परेशान हैं। छह माह से गांव के लिए बनी योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है और ग्रामीणों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है। इसको लेकर ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने सोमवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि मुनौली तोक के लिए 20 साल पूर्व जल संस्थान ने नैन कुलोरी पेयजल योजना बनाई थी। इस योजना से गांव के 35 परिवारों को लाभ मिल रहा था। उपभोक्ता पानी के बिल नियमित रूप से जमा करते हैं। प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनाई जा रही सड़क के मलबे से पेयजल योजना ध्वस्त हो गई है, लेकिन विभाग इसे ठीक नहीं कर रहा है और ग्रामीणों को पिछले छह माह से इस योजना से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है।
ग्रामीण दो से तीन किमी दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से पानी लाकर किसी तरह गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने डीएम से संबंधित विभाग को निर्देश देकर पेयजल योजना दुरुस्त कर आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है। चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, बसाण की प्रधान सावित्री देवी, उपप्रधान भगवती देवी, हरीश पांडे, राजेश सनवाल, डीके जोेशी, नंदाबल्लभ, लक्ष्मी दत्त, दीपा भट्ट, भुवन भट्ट, नंद किशोर, मदन मोहन पांडे आदि थे।