फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पर्यटन नगरी की आंतरिक सड़कों की बदहाली से पूर्व सैनिक भी खफा

पर्यटन नगरी की आंतरिक सड़कों की बदहाली से पूर्व सैनिक भी खफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी की आंतरिक सड़कों की बदहाली से पूर्व सैनिक भी खफा
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पूर्व सैनिक लीग की बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि पर्यटन नगरी की आंतरिक सड़कों की हालत बेहद दयनीय है। जिसके चलते वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छावनी परिषद से बदहाल सड़कों की दशा सुधारने की मांग की गई, साथ ही अपील की गई कि 11 अप्रैल को मतदान अवश्य करें।
विज्ञापन


बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रानीखेत प्रसिद्ध पर्यटन नगरी है, पर्यटन सीजन शुरू हो चुका है, लेकिन आंतरिक सड़कों की हालत बेहद खराब है। सप्लाई डिपो मोटर मार्ग को आज तक ठीक नहीं किया गया है। इस मार्ग से होकर सुबह दूर दराज के क्षेत्रों से बच्चे स्कूल जाते हैं, गड्ढों के कारण बच्चे हिचकोले खाने को मजबूर हो रहे हैं। ठंडी सड़क की हालत बेहद दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन


यहां सुबह और शाम के वक्त पर्यटक प्रकृति का लुत्फ उठाने जाते हैं, इस मार्ग पर कई स्कूल भी हैं। जिस कारण किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जरूरी बाजार की सड़क भी गड्ढों से पटी हुई है। छावनी परिषद से तत्काल सड़कों की हालत सुधारने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने जून में संशोधित पेंशन देने का आश्वासन दिया है, इसका सभी पूर्व सैनिकों को इंतजार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के विकास के लिए उचित सांसद चुनने और आवश्यक रूप से मतदान करने की भी अपील की गई। बैठक में अध्यक्ष कैप्टन जेसी त्रिपाठी, महासचिव कैप्टन अर्जुन सिंह बिष्ट, कैप्टन लीलाधर, एमसी जोशी, गोविंद सिंह, कमला रावत, रमा भंडारी, बीएस बंगारी, पूरन सिंह, रघुवर दत्त, एमएल शाह सहित तमाम पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed