फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अल्मोड़ा से समाचारों की सूची ..................

अल्मोड़ा से समाचारों की सूची ..................

Sun, 25 Nov 2018 06:15 PM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा से समाचारों की सूची ..................
अल्मोड़ा-बागेश्वर से समाचारों की सूची ..................
विज्ञापन


- अल्मोड़ा। आंध्र प्रदेश के कडप्पा में 21 से 25 नवंबर तक आयोजित नेशनल सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप अंडर-13 में उत्तराखंड की ओर से खेलते हुए अल्मोड़ा की मनसा रावत ने बालिका युगल में स्वर्ण तथा बालक एकल में देहरादून के ध्रुव नेगी ने रजत पदक जीता है।

- अल्मोड़ा। जल्द ही जिले के ग्रामीण कस्बों में भी बिजली व्यवस्था में सुधार आएगा। विद्युत विभाग जिले के पांच कस्बों में बिजली के खुले तारों के स्थान पर जल्द ही इंसुलेटेड केबल लगाएगा। इससे जहां खुली बिजली लाइनों से खतरे की आशंका समाप्त हो जाएगी। वहीं बिजली चोरी पर भी लगाम लगेगी और व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन


- अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक के प्रबंधन कमेटी के निदेशक, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य समितियों को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन की अधिसूचना जारी हो गई है। निदेशक पदों के लिए नामांकन 30 नवंबर और मतदान 10 दिसंबर को होगा। जबकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सहकारी संस्थाओं को भेजने जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव 11 दिसंबर को निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अल्मोड़ा। वन विभाग सिविल सोयम और अल्मोड़ा वन प्रभाग के सभी कर्मचारी सोमवार को अपने कार्यालयों में न जाकर वन संरक्षक कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस दौरान वन संरक्षक कार्यालय में कर्मचारियों की बैठक भी होगी। उत्तरांचल फारेस्ट मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि वह अपने निर्णय पर अडिग हैं और वन संरक्षक कार्यालय में ही आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

- अल्मोड़ा। पहाड़ी सब्जियों के दाम में इस बार कमी नहीं आ रही है। खासकर पालक और मेथी की सब्जी बाजार में अभी भी महंगी बिक रही है। स्थानीय गांवों में सब्जी उत्पादन कम होने से दाम फिलहाल कम नहीं हुए हैं। जबकि अमूमन हर साल शीतकाल के दौरान पहाड़ी सब्जियां काफी सस्ती हो जाती हैं। दूसरी ओर आलू, शिमला, भिंडी, लौकी जैसी सब्जी के दाम में भी कमी देखने को नहीं मिल रही है।

- अल्मोड़ा। भारत सरकार के ऑनलाइन पोर्टल में राशन कार्ड उपभोक्ताओं के नाम चढ़ाने, डिलीट करने में दिक्कत आ रही है। जिससे जिला पूर्ति विभाग में राशन कार्ड धारकों की सूची ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज नहीं हो पा रही है। और राशन कार्ड धारकों को पर्याप्त राशन उपलब्ध नहीं हो रहा है। पोर्टल को समझने के लिए पूर्ति विभाग अब कर्मचारियों को ट्रेनिंग के लिए देहरादून भेज रहा है। -

- अल्मोड़ा। सिक्स-ए-साइड अंतर्राष्ट्रीय इंडोर हाकी प्रतियोगिता एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक पेनांग (मलेशिया) में आयोजित होगी। भारतीय इंडोर हाकी टीम के बालक और बालिका वर्ग में उत्तराखंड के दो-दो खिलाड़ी खिलाडिय़ों का चयन हुआ है।

- अल्मोड़ा। अगस्त 2017 में अल्मोड़ा पहुंचे प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बहुमूल्य वस्तुओं के संग्रहण के लिए प्रसिद्ध पंडित गोविंद वल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय को नया बनाने का निर्णय लिया था। उन्होंने प्रस्ताव भेजने के निर्देश देते हुए जल्द इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन डेड़ साल होने को आया संग्रहालय को नया बनाने की किसी तरह की सुगबुगाहट तक नहीं सुनाई दे रही।

- अल्मोड़ा। नगर में रविवार को समूह (ग) के विभिन्न पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। नगर के आठ परीक्षा केंद्रों में 1,715 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 1,488 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक हुई।

- अल्मोड़ा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनी दन्यां-आरा-सल्पड़ सड़क जगह-जगह डामर उखड़ने से बदहाल हो गई है। सड़क में कई स्थानों पर गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर सड़क में बने गड्ढों में पानी भर जाता है। जिससे सड़क तालाब का रूप ले लेती है। क्षेत्रीय लोग जान जोखिम में डालकर इस सड़क से सफर करने को मजबूर हैं।

- अल्मोड़ा। विहिप की अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए रैमजे प्रांगण में शंखनाथ सभा। वक्ताओं ने केंद्र सरकार से जल्द कानून बनाकर अयोध्या में राममंदिर निर्माण की मांग उठाई।


राज्य प्रतियोगिता के साथ अपराजिता अभियान का आगाज
अभियान में प्रतिभागी खिलाड़ियों की सक्रिय भागीदारी तय करने की होगी कोशिश
खिलाड़ियों से होगा सीधा संवाद, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का होगा सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में अमर उजाला द्वारा महिला हिंसा के खिलाफ चलाए जा रहे अपराजिता अभियान का अनौपचारिक आगाज 17वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के उद्घाटन के साथ होगा। इस अवसर पर अमर उजाला प्रतिभागी खिलाड़ियों खासकर बालिकाओं से संवाद करेगा और अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी तय करने की कोशिश करेगा। अभियान के तहत प्रतिभागी खिलाडिय़ों, प्रशिक्षक, प्रबंधक, खेल प्रेमियों और खेल विभाग से जुड़े कार्मिकों से शपथ पत्र भरवाए जाएंगे। अमर उजाला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओें को सम्मानित भी करेगा।


लोक सभा चुनावों में पांचों सीटें जीतेगी कांग्रेस: संदीप
बागेश्वर। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व बागेश्वर जिला प्रभारी संदीप जंगपांगी ने कहा है कि आगामी लोक सभा चुनावों में कांग्रेस प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी। बागेश्वर में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान उन्होंने शक्ति एप का प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि देश की जनता का भाजपा से विश्वास उठ गया है। भाजपा ने युवाओं को रोजगार के नाम पर छला है। हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात करने वाली भाजपा ने नोटबंदी व जीएसटी के चलते लाखों लोगों का रोजगार छीनने का प्रयास किया। महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के सवाल पर भाजपा बुरी तरह विफल रही है। आगामी लोक सभा चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।


किशोरी ने जहर खाया, गंभीर
बागेश्वर। ग्वालदम निवासी एक किशोरी ने शनिवार की देर सायं जहर गटक लिया। गंभीर हालत में उसे बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में किशोरी को हायर सेंटर रेफर किया गया है। परिजनों के अनुसार जहर खाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


कई बार मांग उठाने के बाद भी नहीं बनी कृत्रिम झील
कृत्रिम झील बनने से कपकोट में पर्यटन विकास को मिल सकती है नयी दिशा
बागेश्वर। कपकोट को कुदरती सौंदर्य के मामले में धनी कहा जाता है। इसके उत्तर भाग में विश्व प्रसिद्ध पिंडारी, सुुंदरढुंगा और कफनी ग्लेशियर समेत कई मनोहारी स्थल हैं। सरयू का उद्गम स्थल समेत नंद और देवीकुंड भी इसी क्षेत्र में हैं। कुदरती सौंदर्य से भरपूर होने के बाद भी सरकारों ने यहां पर्यटन विकास के लिए कुछ खास नहीं किया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रवासियों द्वारा यहां सरयू में कृत्रिम झील बनाने की मांग कई सालों से उठाई जा रही है। लेकिन शासन स्तर से इस कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।


बागेश्वर

- बागेश्वर। युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व बागेश्वर जिला प्रभारी संदीप जंगपांगी ने कहा है कि आगामी लोक सभा चुनावों में कांग्रेस प्रदेश की सभी सीटें जीतेगी। बागेश्वर में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान उन्होंने शक्ति ऐप का प्रदर्शन किया।

- बागेश्वर। राइंका काफलीगैर में आयोजित एनसीसी कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कहा कि समृद्ध समाज के निर्माण में एनसीसी अहम भूमिका निभा सकता है।

- बागेश्वर। बागेश्वर जिले में अमर उजाला द्वारा महिला हिंसा के खिलाफ चलाए जा रहे अपराजिता अभियान का अनौपचारिक आगाज 17वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के उद्घाटन के साथ होगा। इस अवसर पर अमर उजाला प्रतिभागी खिलाड़ियों खासकर बालिकाओं से संवाद करेगा और अभियान में उनकी सक्रिय भागीदारी तय करने की कोशिश करेगा। अभियान के तहत प्रतिभागी खिलाडिय़ों, प्रशिक्षक, प्रबंधक, खेल प्रेमियों और खेल विभाग से जुड़े कार्मिकों से शपथ पत्र भरवाए जाएंगे। अमर उजाला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओें को सम्मानित भी करेगा।


बागेश्वर। उत्तराखंड के चार जिलों की टीमें इस बार भी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता से भाग लेने से वंचित रह गई। इस प्रतियोगिता मेें नौ जिलों की टीमें ही भाग ले रही हैं। सरकार द्वारा प्रशिक्षण और संसाधनों की ओर ध्यान न देने को इसका जिम्मेदार माना जा रहा है। खासकर ढांचागत समस्याओं के चलते गढ़वाल में ताइक्वांडो खेल उपेक्षित नजर आ रहा है।


- बागेश्वर। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा आयोजित एक माह का ज्योतिष प्रशिक्षण राइंका बागेश्वर में शुरू हो गया है। विधायक चंदन राम दास ने कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि हिंदू धर्म में ज्योतिष का बहुत महत्व है। ज्योतिष के बिना किसी भी संस्कार की कल्पना नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed