{"_id":"5bbf8e7bbdec22503237b669","slug":"31539280507-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री राम और सीता जन्म के साथ नगर के विभिन्न स्थानों पर रामलीला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री राम और सीता जन्म के साथ नगर के विभिन्न स्थानों पर रामलीला शुरू
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में कर्नाटक खोला, श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब, नंदा देवी, धारानौला, राजपुरा, कर्नाटक खोला, सरकार की आली, खत्याड़ी आदि स्थानों पर दशरथ का पुत्रेष्ठि यज्ञ, श्री राम और सीता जन्म के रामलीला मंचन शुरू हो गया है। पहले दिन रामलीला देखने दर्शकों की भीड़ काफी कम रही।
श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब में पहले दिन रावण का अत्याचार, देवगणों की ब्रह्मा, विष्णु से प्रार्थना, दशरथ का पुत्रेष्ठि यज्ञ, राम और सीता जन्म आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। रामलीला नंदादेवी में रामलीला का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता किशन गुरुरानी, प्रकाश पांडे, जीवन लाल वर्मा आदि ने किया। उधर धारानौला में रामलीला का शुभारंभ रंगकर्मी दीप जोशी, ज्ञानेंद्र शुक्ला, किशन जोशी, डीएस सिजवाली, शिवेंद्र गोस्वामी, मनोज सनवाल आदि ने किया। वहां भी पहले दिन रावण का अत्याचार, देवगणों की ब्रह्मा, विष्णु से प्रार्थना सहित अन्य प्रसंगों का सुंदर मंचन किया गया।
रामलीला कमेटी की ओर से कर्नाटक खोला में श्री राम और सीता जन्म, रावण की तपस्या, अत्याचार, देवगण स्तुति, रावण द्वारा कैलाश पर्वत को उठाना आदि प्रसंग मंचित किए गए। मुख्य अतिथि जय श्री कालेज के मैनेजिंग डायरेक्टर भानु प्रकाश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर रामलीला का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि बेस चौकी प्रभारी संतोष देवयानी थे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। बच्चों नेे देवी भगवती मैया कुमाऊंनी वंदना और कत्थक नृत्य पर आधारित हिंदी वंदना मां सरस्वती शारदे ने भाव विभोर कर दिया।