{"_id":"5b9d51ef867a557fe1121a54","slug":"31537036783-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थानीय भाषा तथा हिंदी का समावेश कर हिंदी को आगे बढ़ाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थानीय भाषा तथा हिंदी का समावेश कर हिंदी को आगे बढ़ाया जाए
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवालबाग सभागार में हिंदी दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि संस्थान के अनुसंधान सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ. केआर धीमन ने कहा कि अपनी संस्कृति और अपनी भाषा की अलग पहचान होती है। देश में कोई भी ऐसा राज्य नहीं है जहां लोग हिंदी बोलते या समझते नहीं हैं। हिंदी देश में एक समृद्ध भाषा है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषा और हिंदी का समावेश कर हिंदी को आगे बढ़ाया जाए। संस्थान के निदेशक अरुणव पटनायक ने बताया कि संस्थान में 14 सितंबर से 13 अक्तूबर तक हिंदी चेतना मास मनाया जा रहा है। राजभाषा प्रभारी तेजबहादुर पाल ने संस्थान में राजभाषा के प्रगति के बारे में बताया। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वीएस धानिक ने कार्यालय में राजभाषा की स्थिति की जानकारी दी। बताया गया कि 16 सितंबर को संस्थान के अल्मोड़ा सभागार में दिन के 3.30 बजे पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं की वाचन प्रतियोगिता होगी। इस मौके पर अनुसंधान सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. एके शर्मा, डॉ. एचसी भट्टाचार्य, प्रशासनिक अधिकारी एचएल मीणा आदि मौजूद थे। अध्यक्षता औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सोलन के पूर्व कुलपति डॉ. वाईएस परमार तथा संचालन तेज बहादुर पाल ने किया।