फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   जनता मिलन कार्यक्रम में पानी, सड़क, पेंशन समेत 15 शिकायतें पहुंची

जनता मिलन कार्यक्रम में पानी, सड़क, पेंशन समेत 15 शिकायतें पहुंची

Tue, 14 Aug 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
जनता मिलन कार्यक्रम में पानी, सड़क, पेंशन समेत 15 शिकायतें पहुंची

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला कार्यालय में सोमवार को जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर उसे गंभीरता से लेने की चेतावनी दी। इस दौरान 15 शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें से कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।


जनता मिलन कार्यक्रम में लोग पेयजल, सड़क, पेंशन, शिक्षा आदि शिकायतें लेकर पहुंचे। पेंशन नहीं मिलने से परेशान देवलीखान की सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पुष्पा जोशी के मामले में सीडीओ ने जिला शिक्षाधिकारी को निश्चित समय में समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। एलआरसाह रोड एडम्स के पास गजेंद्र सिंह के मकान में मलबा नहीं हटाने की शिकायत पर लोनिवि को जल्द मलबा हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने प्राथमिक विद्यालय मकड़ाऊ के अधूरे भवन का कार्य पूरा करने, बारिश के कारण भनोली तहसील की प्रेमा देवी के मकान को क्षति पहुंचने के मामले पर संबंधित अधिकारी को निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए द्वाराहाट, भिकियासैंण, सल्ट की समस्याएं भी सुनीं। विकासखंड भिकियासैंण में जालली मोटर मार्ग के गांव सेनेट-महलटाना रोड का दोबारा सर्वे करने के मामले में उन्होंने गांव में एक टीम भेजकर मामले का निस्तारण करने को कहा। वहीं गोनीफेर गांव में तीन माह से पानी की समस्या को लेकर उन्होंने अधिशासी अभियंता को लाइन ठीक करने के निर्देश दिए। जनता मिलन कार्यक्रम में एसडीएम विवेक राय, तहसीलदार खुशबू आर्या, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान केएस खाती, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीप भट्ट समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी और फरियादी मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed