{"_id":"5b58b2cf4f1c1b44748b6ce6","slug":"31532539599-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमू बसों की बेमियादी हड़ताल से यात्री हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमू बसों की बेमियादी हड़ताल से यात्री हुए बेहाल
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केमू) की हड़ताल जिले में छठे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण केमू बस मालिकों को लगातार आर्थिक नुकसान हो रहा है। डाक सेवा भी प्रभावित रही। केमू की हड़ताल के कारण टैक्सी और रोडवेज की बसों में यात्रियों का भारी दबाव रहा।
केमू की बेमियादी हड़ताल से यात्री बेहाल हो गए हैं। रोडवेज और टैक्सियों की अपेक्षा केमू की बसों में किराया कम है। इस कारण अधिकांश लोग केमू की बसों से ही सफर करना पसंद करते हैं। केमू की हड़ताल के कारण यात्री काफी परेशान हैं।
केमू की हड़ताल के कारण लोगों को मजबूरन टैक्सियों और जीपों में यात्रा करनी पड़ रही है। केमू संचालको का कहना है कि हड़ताल को छह दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक शासन की तरफ से वार्ता करने के लिए कोई संकेत नहीं मिले हैं। उन्होंने सरकार की हठधर्मिता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी हड़ताल जारी रहेगी।