फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   प्रदेश सरकार तथा शासन की सद्बुद्धि के लिए गांधी पार्क में उपवास किया

प्रदेश सरकार तथा शासन की सद्बुद्धि के लिए गांधी पार्क में उपवास किया

Mon, 28 May 2018 11:32 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार तथा शासन की सद्बुद्धि के लिए गांधी पार्क में उपवास किया
अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से लोगों ने चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए उपवास रखा और सर्वधर्म प्रार्थना सभा की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्णयों को देखकर लगता है कि सरकार अपना विवेक खो चुकी है। सरकार पर अफसरशाही हावी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के अल्मोड़ा आगमन पर समिति का शिष्टमंडल उनसे मिला था। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि प्राधिकरण के शुल्क में 70 प्रतिशत छूट दी जाएगी, लेकिन इस पर अब तक अमल नहीं हुआ है। प्राधिकरण बनने के बाद अब तक 50 नक्शे ही स्वीकृत हो पाए हैं। जिला प्रशासन लोगों को नोटिस भेजकर प्रक्रिया को जटिल बनाकर परेशान कर रहा है। समिति के संयोजक प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि प्राधिकरण के नाम पर पर्वतीय क्षेत्र की गरीब जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। प्राधिकरण समाप्त नहीं होने पर चार जून को गांधी पार्क में दोपहर 12 बजे से सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता लीला खोलिया और संचालन अख्तर हुसैन ने किया। इस मौके पर आनंद बगड़वाल, केवल सती, लक्ष्मण ऐठानी, हेम जोशी, कंचन तिवारी, जंगबहादुर थापा, पूरन तिवारी, मनोज सनवाल, यूसूफ तिवारी, सभासद अशोक पांडे, किशन लाल, राधा नेगी, कंचन भट्ट ने विचार रखे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार, आनंद ऐरी, रमेश कांडपाल, राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, प्रमोद कुमार, मुकेश नेगी, सुमित कुमार, दिनेश पिलख्वाल, मोहित कुमार, मयंक राज, हरीश लाल, प्यारे लाल, देव बिष्ट, सीके जोशी, केसी भट्ट, सूरज अधिकारी, दिनेश भट्ट, मदन राम, किशोरी लाल, आनंदी वर्मा, परितोष जोशी, मनोज वर्मा, सुनयना मेहरा, अरुण वर्मा, नारायण बिष्ट, गोकरन सिंह, जसवंत सिंह, अनस अंसारी, मनीष कुमार, मोनू कुमार, रिषभ कुमार, रमन कुमार, नितिन कुमार, कृष्णा मेर, अरीव अहमद, रोहित कुमार उपवास पर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed