फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   उप डाकघर शीतलाखेत में एक पखवाड़े से इंटरनेट सेवा खराब

उप डाकघर शीतलाखेत में एक पखवाड़े से इंटरनेट सेवा खराब

Tue, 22 May 2018 12:17 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
उप डाकघर शीतलाखेत में एक पखवाड़े से इंटरनेट सेवा खराब
अल्मोड़ा। उप डाकघर शीतलाखेत में एक पखवाड़े से इंटरनेट सेवा ठप होने से लेन-देन समेत विभिन्न कार्य ठप हैं। दूरस्थ गांवों से ग्रामीण हर रोज डाकघर में आ रहे हैं, लेकिन काम नहीं होने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने इंटरनेट सेवा शीघ्र ठीक नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सात मई से उप डाकघर शीतलाखेत में इंटरनेट सेवा ठप पड़ी है। इस कारण डाकघर में लेन-देन कार्य ठप है। साथ ही किसान बचत पत्र, आरडी आदि से संबंधित काम भी नहीं हो पा रहे हैं। डाकघर में मटेला, सड़का, स्याहीदेवी, खर्चिया, नौला, चंपा, सल्ला, बडगल भट्ट, बडगल रौतेला, एणू, आनंदनगर, हरड़ा, रैखलधार, भाकड़, शीतलाखेत, बसर, टकोली समेत 40 गांवों के लोग प्रतिदिन काम के लिए आ रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इससे जहां ग्रामीणों का पूरा दिन बर्बाद हो रहा है वहीं उन्हें भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। व्यापार मंडल शीतलाखेत के अध्यक्ष गणेश चंद्र पाठक ने बताया कि इस संबंध में कई बार उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई, लेकिन खराब इंटरनेट सेवा को ठीक नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जरूरी काम नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दूसरे डाकघरों में जाना पड़ रहा है। जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed