{"_id":"5ae214394f1c1b9d098b69ce","slug":"31524765753-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक का निलंबन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक का निलंबन होगा
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक स्थित एक विद्यालय में पढ़ने वाली नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ की घटना के मामले में डीईओ (प्रारंभिक) रने लमगड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी सहायक शिक्षक के निलंबन के आदेश उप शिक्षा अधिकारी को किए हैं। इसके अलावा प्रधानाध्यापिका को भी निलंबित करने के आदेश दिए हैं।
आरोप है कि लमगड़ा ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ने वाली छात्रा के साथ करीब तीन माह पहले वहां तैनात सहायक शिक्षक मुकेश कुमार सहगल ने छेड़छाड़ की। परिजनों ने पांच दिन पहले लमगड़ा थाने में शिक्षक के खिलाफ लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनयम के तहत मुकदमा दर्ज कराया था।
इसके अलावा स्कूल की प्रधानाध्यापिका दया श्यालाकोटी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपी मुकेश कुमार सहगल फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। इधर, डीईओ (प्रारंभिक) राय साहब यादव ने प्रधानाध्यापिका दया श्यालाकोटी को निलंबित कर बीईओ कार्यालय हवालबाग संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
वहीं, आरोपी सहायक शिक्षक मुकेश कुमार सहगल को निलंबित करने के आदेश लमगड़ा ब्लॉक के उप खंड शिक्षा अधिकारी को दिए हैं। सहायक शिक्षक ब्लॉक संवर्ग में कार्यरत है। शिक्षक के निलंबन के आदेश उप शिक्षा अधिकारी के स्तर से जारी किए जाएंगे। डीईओ ने उप शिक्षा अधिकारी से निलंबन आदेश निर्गत कर सूचित करने को कहा है।