फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   काहे करत तकरार, गरबा लगा ले.......

काहे करत तकरार, गरबा लगा ले.......

Sun, 18 Feb 2018 10:34 PM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
काहे करत तकरार, गरबा लगा ले.......
holi - फोटो : demo
अल्मोड़ा। होली के दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं पहाड़ की महिलाओं में भी उत्साह बढ़ता जा रहा है। पहाड़ की महिलाओं की होली में हंसी, ठिठोली, मतवालापन, सौंदर्य सब कुछ दिखाई देता है। आज भी शहरों के अलावा गांव की महिलाएं होली के दौरान घर का काम निपटाकर दोपहर को निकल जाती हैं और एक दिन में छह से सात होली बैठकें निपटाकर शाम को घर लौटती हैं।
विज्ञापन


यह बंसत ऋतु के यौवन की मिठास ही है जहां पुरुष और महिलाएं होली में बढ़चढ़कर हिस्सा लेती हैं।
यह सत्य है कि किसी भी त्योहार का उल्लास महिलाओं के बिना अधूरा ही रहता है। त्योहारों को संरक्षित भी अगर किसी ने किया है तो वह महिलाएं ही हैं।

पुरुषों की बैठकी होली, खड़ी होली और महिलाओं की होली के कई गीत दोनों ही महफिलों में गाए जाते हैं। आओ-आओ ऋतुराज खेलो होली..., होली खेलें पशुपतिनाथ नगर नेपाला..., होली खेलूंगी मैं श्याम से डट के..., होली आई रे रसिया के अलावा काहे करत तकरार, गरबा लगा ले, रह गए अब तो सावन के दिन चार.. कुछ ऐसे गीत हैं जिन्हें महिलाएं होली की हर महफिल में बड़े उल्लास से गाती हैं।
विज्ञापन


महिला समाज एकादशी से होली के टीके तक घर-घर में होली बैठकों का आयोजन करती आई हैं और होली गीतों के साथ ही स्वांग (व्यंग)का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करती हैं। समाजशास्त्री प्रो. इला साह का मानना है कि कुमाऊंनी महिलाएं संस्कृति के मामले में काफी सशक्त और समृद्ध हैं। पुरुषों के वर्चस्व वाले त्योहार होली को महिलाओं ने ने ही बचा के रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं प्रसिद्ध लोक गायिका और कलाकार लता पांडे का कहना है कि आज भी महिलाओं के होली उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। होली बैठकों की जानकारी मिलते ही महिलाएं घर से निकल जाती हैं और कई घरों में एक साथ होली गीत गाते हुए शाम को घर लौटती हैं। यह एक अच्छी संस्कृति है कि हम अपने त्योहारों को लेकर काफी संजीदा हैं। गणेश, शिव, कृष्ण की महिमाओं से शुरू होती महिलाओं की प्रचलित खास होलियों में मेरी नथ गढ़ि दे छैला सुनारा.., तू करिले अपनो ब्याह देवर..., रंग में होली कैसे खेलुंगी मैं सावरिया के संग.., आज बिरज में होली रे रसिया.., मेरे रंग से रंगे दोनों हाथ सखी री.., सिर धरै मटकिया डोले रे.., मेरो रंगीलो देवर घर ऐ रौ छ...आदि होलियां खासी प्रचलन में हैं। इसके अलावा अन्य आंचलों में भी महिलाओं द्वारा काफी रंगीली होलियां गाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed