फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   सपनों की उड़ान में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर

सपनों की उड़ान में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर

Mon, 20 Nov 2017 09:58 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
सपनों की उड़ान में बच्चों ने दिखाया अपना हुनर
धौलछीना (अल्मोड़ा)। संकुल संसाधन केंद्र कनारीछीना में ‘बेहतर शिक्षा से ही बेहतर जीवन संभव है’ विषय पर सपनों की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में हर्षित, महक, तनवी, नीरज, कृष्ण कुमार, सौरभ, सुमन ने पहला स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय छाना जमराड़ी में हुई निबंध प्रतियोगिता में हर्षित डसीला ने पहला, मनीषा आर्य ने दूसरा, मयंक सिंह सिंह तीसरा स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में महक आर्या, रेखा आर्या, मनीषा नेगी एवं स्वरचित कविता पाठ में तनवी नेगी, अर्जुन सिंह बिष्ट, नीरज कुमार ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ विषय पर हुए नुक्कड़ नाटक में प्राथमिक विद्यालय हटौला, कुनखेत और द्युन्योली और बहुआयामी शैक्षिक स्टॉल में प्राथमिक विद्यालय नौगांव, लिंगुणता और मंगलता क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति का पुरस्कार प्राथमिक विद्यालय छाना जमराड़ी को दिया गया।
विज्ञापन


जूनियर स्तर पर बाल अधिकारों एवं शिकायतों का निवारण विषय पर निबंध प्रतियोगिता में नीरज कुमार, पवन कुमार, मोहित सिंह ने, सपने खोले उन्नति के द्वार विषय पर हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में कृष्ण कुमार, सौरभ कुमार, रिंकू प्रसाद और स्वरचित कविता पाठ में सौरभ सिह, सौरभ चम्याल, राकेश भट्ट ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल मानव जीवन में लाभकारी सिद्ध हो रहा है विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता में सुमन भट्ट, निखिल कुमार और दिनेश सिंह ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अलावा बहुआयामी शैक्षिक स्टॉल में जीआईसी नौगांव, आर्चाय नरेंद्र देव मंगलता एवं जूहा मंगलता पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर संकुल समन्वयक हरेंद्र विष्ट, लच्छी लाल टम्टा, भूपेन्द्र सिंह पटेलिया, ललित मोहन उप्रेती, प्रकाश कुमार, राजीव जोशी, महिपाल सिंह जड़ौत, रेखा गोस्वामी, राधा तिवारी, पूनम सनवाल, रेखा तिवारी, गीता सनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed