{"_id":"5a106b0d4f1c1bf4688bc016","slug":"31511025421-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने निरीक्षण के बाद डामर का काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने निरीक्षण के बाद डामर का काम रुकवाया
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने सल्ट विकासखंड के अंतर्गत हिनोला-कानेखल्पाटी-डयोना मोटर मार्ग में चल रहे डामरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में एसडीएम को सड़क में किए जा रहे डामर की गुणवत्ता घटिया मिली। उन्होंने तत्काल प्रभाव से काम रोकने के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश के बाद डामरीकरण का काम रोक दिया गया है।
उप जिलाधिकारी गोपाल राम बिनवाल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान हिनोला-कानेखल्पाटी-डयोना मोटर मार्ग में किए जा रहे डामर में गुणवत्ता की कमी पाई गई। उन्होंने बताया कि सड़क में किया गया डामर कुछ ही दिन बाद उखड़ गया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि डामरीकरण कार्य में कितनी घटिया सामग्री उपयोग में लाई गई है। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को हिनोला-कानेखल्पाटी-डयोना मोटर मार्ग पर तत्काल प्रभाव से डामरीकरण कार्य रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित ठेकेदार को किए गए कार्य का भुगतान तब तक नहीं किया जाए जब तक डामरीकरण कार्य गुणवत्तापूर्ण न हो। उन्होंने कहा कि डामरीकरण में सरकारी धन का दुरुपयोग किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को खुद भी डामरीकरण कार्य में नजर रखनी चाहिए। बता दें कि क्षेत्रीय लोग डामरीकरण के कार्य की गुणवत्ता को लेकर कई दिनों से सवाल उठा रहे थे।