फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   दैशिक शास्त्र से मिलेगी औपनिवेशिकता से मुक्ति

दैशिक शास्त्र से मिलेगी औपनिवेशिकता से मुक्ति

Mon, 06 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
दैशिक शास्त्र से मिलेगी औपनिवेशिकता से मुक्ति
अल्मोड़ा। देवभूमि विचार मंच की ओर से 19 नवंबर को एसएसजे परिसर में ‘औपनिवेशिकता से भारतीय मानस की मुक्ति’ विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। मंच के प्रदेश अध्यक्ष डा. चैतन्य भंडारी और आयोजन समिति के संयोजक एसएसजे परिसर के योग विभागाध्यक्ष डा. नवीन भट्ट ने पत्रकार वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दैशिक शास्त्र के माध्यम से ही औपनिवेशिकता से मुक्ति मिल सकती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राचीन काल से ही भारत विश्व गुरु के नाम से विख्यात रहा है। विदेशी आक्रमणकारियों और अंग्रेजों ने भारतीय संस्कृति, साहित्य, सभ्यता, शिक्षा, सनातन धर्म को निर्दयतापूर्वक समाप्त करने का प्रयास किया। आजादी के बाद भी इसी औपनिवेशिक मॉडल को उन्नति और विकास का पर्याय माना गया। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को प्रस्तावित संगोष्ठी का उद्देश्य बुद्धिजीवियों के आपसी चिंतन से औपनिवेशिकता के विभिन्न षड्यंत्रों की पहचान कर उन्हें भारतीय मानस से मिटाकर विकास के एक ऐसे वैकल्पिक मॉडल को विकसित करना है जिसकी जड़ें भारतीय सस्कृति एवं मूल्यों पर आधारित हों। उन्होंने बताया कि गोष्ठी के मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर राकेश सिन्हा होंगे। गोष्ठी का उद्घाटन प्रदेश के सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत करेंगे। सगोष्ठी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed