{"_id":"59f9ffc34f1c1b69678b8868","slug":"31509556163-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपपा कार्यकर्ताओं ने दिया गांधी पार्क में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपपा कार्यकर्ताओं ने दिया गांधी पार्क में धरना
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राज्य की स्थाई राजधानी गैरसैंण बनाने समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांधी पार्क में धरना दिया। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने सत्तारूढ़ रही सरकारों पर राज्य की अवधारणा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने कहा कि राज्य की अस्मिता की रक्षा के लिए राज्य को एक बड़े राजनीतिक अभियान की जरूरत है। प्रदेश में अब तक सत्तारूढ़ रही सरकारों ने शहीदों के सपनों के साथ धोखा किया। गैरसैंण को राज्य की स्थाई राजधानी नहीं बनाया जा रहा है। एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत कांग्रेस, भाजपा जैसे राष्ट्रीय दलों ने राज्य को रसातल पर पहुंचा दिया है।
कहा कि एक नवंबर से नौ नवंबर तक राज्य की अवधारणा को लागू करने, नानीसार का भू-आवंटन रद्द करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर पार्टी अभियान चला रही है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि राज्य निर्माण के 17 सालों में उत्तराखंड में भू, खनन, शराब माफियाओं का वर्चस्व बढ़ा है। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने नारे लगाने के साथ जनगीत भी गाए। प्रदर्शन में आनंदी वर्मा, अनूप तिवारी, जीवन चंद्र, गोपाल राम, नगर अध्यक्ष वंदना कोहली आदि ने विचार रखे। वहां हेम पांडे, जगदीश राम, आनंदी मनराल, चंपा सुयाल, विमला, धीरेंद्र मोहन पंत आदि थे।