फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कीर्ति चक्र से सम्मानित एसएसबी के शहीद भूपाल को याद किया

कीर्ति चक्र से सम्मानित एसएसबी के शहीद भूपाल को याद किया

Wed, 01 Nov 2017 10:39 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
कीर्ति चक्र से सम्मानित एसएसबी के शहीद भूपाल को याद किया
अल्मोड़ा। सशस्त्र सीमा बल क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से प्राथमिक विद्यालय बल्टा में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में कीर्ति चक्र से सम्मानित उप निरीक्षक शहीद भूपाल सिंह मेहता को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


भूपाल सिंह एसएसबी की 32वीं वाहिनी हावली (असम) में कार्यरत थे। वह 23 अप्रैल 2009 को चुनाव ड्यूटी के दौरान डिमा हालिम डाओगा (डीएचडी, जे) ग्रुप के साथ एनकाउंटर के दौरान शहीद हो गए थे। भारत सरकार ने शहीद को मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था।
विज्ञापन


उप कमाडेंट जीसी पांडे और एसआई विक्रम सिंह ने शहीद के कार्यों और साहस की सराहना की। शहीद भूपाल सिंह मेहता की पत्नी मोहनी देवी, उनके बच्चों, जवानों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। बल्टा, जखेटा, बिंतोला के पूर्व सैनिकों ने भी शहीद मेहता को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. धारा बल्लभ पांडेय ने बचा दे कोई आंचल आज अपने प्राणों से... गीत प्रस्तुत किया। स्कूली बच्चों ने कार्यक्रम भी पेश किए। अध्यक्षता बल्टा के प्रधान अर्जुन सिंह मेहता व संचालन क्षेत्रीय मुख्यालय एसएसबी के उप निरीक्षक भगवत सिंह ने किया। वहां एसआई भगवत सिंह, एएसआई विजय राम, दामोदर जोशी, उमेश चंद्र भट्ट आदि मौजूद थे। राजेंद्र धानक दीप जोशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed