{"_id":"59bc16a74f1c1be4738b4bdb","slug":"31505498791-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा प्रबंधन विभाग अल्मोड़ा को मिला आधुनिक सैटेलाइट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा प्रबंधन विभाग अल्मोड़ा को मिला आधुनिक सैटेलाइट फोन
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आपदा प्रबंधन विभाग को शासन की तरफ से आधुनिक सुविधाओं वाला सैटेलाइट फोन उपलब्ध हो गया है। अब किसी भी तरह की आपदा की स्थिति में इस सैटेलाइट फोन से आसानी से संपर्क हो सकेगा। इससे राहत कार्य में भी त्वरित सहायता मिल सकेगी।
आपदा या अन्य हादसों के समय संचार सुविधाओं की दिक्कतों से कई बार दो-चार होना पड़ता है। खासकर पर्वतीय जिलों में में होने वाली आपदा के दौरान कई बार सूचनाएं जिला मुख्यालय और शासन को नहीं मिल पाती। घटना, दुर्घटना के समय सरकारी राहत पहुंचाने वाली टीम को भी नेटवर्क की दिक्कतों के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है। आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग उत्तराखंड शासन ने राज्य के प्रत्येक जिला मुख्यालय में अब नया सैटेलाइट फोन उपलब्ध करा दिया है। इस सैटेलाइट फोन से किसी भी प्रकार की सूचना तुरंत मौके से ही मिल सकेगी। प्रभावितों को मदद भी वक्त पर पहुंचाई जा सकेगी।
जानकारी के अनुसार जिलों को नए सैटेलाइट फोन उपलब्ध कराने का मामला काफी लंबे समय से लंबित पड़ा हुआ था। अपर सचिव आपदा सविन बंसल ने विशेष रुचि लेते हुए जिला मुख्यालयों को सैटेलाइट फोन उपलब्ध कराने का प्रयास किया। इधर, एडीएम कैलाश सिंह टोलिया ने बताया कि शासन की तरफ से प्रदेश के सभी जिलों में ऐसे सैटेलाइट फोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अल्मोड़ा में जिला मुख्यालय को भी यह फोन उपलब्ध हो गया है, जिससे आपदा के दौरान किसी भी स्थिति में सैटेलाइट फोन से त्वरित सूचना जिला मुख्यालय समेत शासन को मिल सकेगी।