{"_id":"59bc15e94f1c1b2a688b4bf4","slug":"31505498601-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार सरोवर बांध के विस्थापितों के पुर्नवास की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार सरोवर बांध के विस्थापितों के पुर्नवास की मांग
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरदार सरोवर बांध के विस्थापितों के पुनर्वास की मांग को लेकर ज्ञापन भेजा। इसमें बांध का लोकार्पण करने से पूर्व इस परियोजना में मध्य प्रदेश, गुजरात और अन्य क्षेत्रों के चालीस हजार परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करने की मांग की है।
पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी की ओर से भेजे गए पत्र में उन्होंने कहा कि बांध की जद में आने वाले ये तमाम परिवार पिछले 32 सालों से नर्मदा बचाओ आंदोलन अभियान में लगी मेधा पाटकर के नेतृत्व में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस दौरान उनको भारी तकलीफों, झूठे मुकदमों और उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के टिहरी जिले में बने बांध में भी विस्थापितों की समस्याओं का हल नहीं किया गया। यही नहीं अब पंचेश्वर बांध को लेकर भी जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से लोगों की इन समस्याओं पर गौर करने और सरदार सरोवर बांध मामले में विस्थापन का इंतजार कर रहे परिवारों को पुनर्स्थापित करने की मांग की है।